May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2023। एसबीआई बैंक के सामने बाजार की मुख्य गली में लगातार पानी भरने की समस्या के समाधान हेतु पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा पालिका के सफाई लवाजमे को लेकर पहुंचे है। शर्मा ने बताया कि लगातार यहां सफाई के प्रयास किए जा रहें है परंतु किसी असामाजिक तत्वों द्वारा यहां कट्टे नाले में डाल दिए जाते है। आज भी नाले में सीमेंट भरा हुआ कट्टा निकला है। पालिका एसआई कमल चांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जेपिंग मशीन, प्रेशर मशीन, दो चैबंर निकालने वाली मशीनें, एक पानी उठाने वाले टैंकर के संसाधन लगाए गए है। अनेक सफाईकर्मियों द्वारा पूरा नाला साफ किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर पार्षद रजत आसोपा, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, श्यामसुदंर पुरोहित मौजूद है। यहां आस पास के व्यापारियों ने आभार जताते हुए लगातार सफाई किए जाने की बात कही जिससे आमजन को राहत मिल सकें।