






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2023। विद्यार्थी जीवन में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवाहारिक ज्ञान की भी महती आवश्यकता है। विद्यार्थियों को व्यवाहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से कस्बे के भारती निकेतन महाविद्यालय की छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। संस्थाध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस भ्रमण के तहत विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बीकानेर में स्थित उरमूल डेयरी संयत्र, राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुंसधान केन्द्र, जोड़-बीड़ वन्य क्षेत्र एवं वेष्णो धाम का अवलोकन किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सहायक आचार्य दुर्गेश खत्री, उम्मेदसिंह, श्योपत नैण, मुकुल राजपुरोहित के निर्देशन में विद्यार्थियों ने उरमूल संयत्र में डेयरी के विभिन्न उत्पादों के निर्माण संबधी प्रोसेसिंग के बारे में, राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में ऊंटों की विभिन्न नस्लों, ऊंटनी के दुध से बनने वाले उत्पादों, महत्व के बारे में, जोड-बीड़ वन्य क्षेत्र में विभिन्न पक्षियों, जंगली प्राणियों के बारे में जानकारी ली एवं लगातार बढ़ रही मानवीय गतिविधियों के कारण घटती हुई वन्य प्राणियों की संख्या पर चर्चा की। इसके बाद में वैष्णों धाम मंदिर में धार्मिक पर्यटन के नजरीए को समझा।







