






श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 7 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ की सत्ता के महासंग्राम में कुरूक्षेत्र नगरपालिका प्रांगण में अब लगभग सभी यौद्धा पहुंच चुके है। भाजपा ने गेम प्लान शुरू करते हुए दस बजने के साथ ही अपने पार्षदों को पालिका में प्रवेशित करवाया वहीं भाजपा पार्षदों के पहुंचने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी को सर्मथन दे चुके कांग्रेस के पार्षद भी मौके पर पहुंच गए है। सभी के प्रमाण पत्र देख कर पुलिस अंदर प्रवेश दे रही है। अब अंदाज लगाया जा रहा है कि अंदर ही भाजपा एवं कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों की मुलाकात होगी। परिणाम कुछ भी आए लेकिन रोमांच जोरों पर है जबरदस्त नारेबाजी हो रही है।








