May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में निकली शिक्षकों के पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक शिक्षकों की भर्ती निकली है। स्कूल के निदेशक कांतिप्रकाश दर्जी ने बताया कि प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए मदर टीचर्स (शिक्षकाओं) की तथा कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों के लिए केवल शिक्षिकाओं, व कक्षा छह से आठवीं तक अंग्रेजी, विज्ञान, हिंदी विषयों के लिए अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की आवश्यकता है। सभी पदों पर योग्यताधारी व अनुभवी शिक्षक अपना आवेदन पत्र लेकर 23 जून से 30 जून 2025 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल में संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9784496625 पर संपर्क कर सकते है।

रेलवे में निकली 6180 पदों पर भर्ती, एसजीपीजीआई में 1200 वैकेंसी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे में 6180 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें 28 जून से आवेदन प्रारंभ होंगे तथा आवेदन की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2025 होगी। विभिन्न पदों के लिए 10वीं पास, बीएससी, संबंधित विषय में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री के योग्यता होना आवश्यक होगा। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष होगी तथा सैलरी 19,900 से 29,200 रूपए प्रतिमाह होगी। सिलेक्शन प्रोसेस सीबीटी एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस टेस्ट के द्वारा होगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी www.rrbapply.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी देख सकते है। वहीं एसजीपीजीआई में भी 1200 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें आवेदन 12 जून से प्रारंभ हो गए है व 30 जून 2025 तक भरे जाएंगे। वहीं इन पदों के अनुसार अभ्यर्थी बीएससी नर्सिंग डिग्री, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री की योग्यता आवश्यक है। इसमें आवेदन के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु व सैलरी 40,900 रूपए से 1,12,000 रूपए प्रतिमाह होगी। इसमें रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम का प्रोसेस रहेगा। वहीं आवेदक www.sgpgims.org.in पर जाकर कर सकते है।