May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-07 at 19.31.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की साधारण बैठक श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में बालिका छात्रावास प्रांगण में रखी गई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था एवं छात्रावास में चल रहें विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सुशील सेरडिया ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसकी समीक्षा की गई। सभी सदस्यों ने आय-व्यय का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। बैठक के दौरान गांव बाना निवासी गुलाबचंद नैण एवं उनके पुत्र सीताराम, पूनमचंद, ओमप्रकाश ने बालिका छात्रावास में एक कमरा बनवाने की राशि अध्यक्ष को सौंपी। अध्यक्ष आर्य ने दानदाता परिवार का आभार जताया। इस दौरान प्रभुराम बाना, कोडाराम भादू, चाँदराम चाहर, श्रवण कुमार बाना, हरिराम सारण, भंवरलाल जाखड़, चरणसिंह सारण, लिछुराम जाखड़, श्याम सारण उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना के नैण परिवार ने बालिका छात्रावास में एक कमरे के निर्माण के लिए सौंपी राशि।