






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव पुंदलसर, सालासर व बाना में रविवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने बूथों का निरीक्षण किया। वहीं तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने तोलियासर, ठुकरियासर, आड़सर, धीरदेसर पुरोहितान में बूथों का निरीक्षण किया। उमा मित्तल ने आओ “बूथ चले कार्यक्रम” के तहत बूथ कार्मिकों के साथ मिलकर मतदाताओं को पर्चियों का वितरण भी करवाया। मित्तल ने प्रशासनिक अधिकारियों से शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के पूरे प्रयास करने की बात कही। तहसीलदार राजवीरसिंह ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने अनेक स्थानों पर मतदाताओं को मतदान शपथ दिलवाई। उन्होंने डोर टू डोर संपर्क किया व मतदान पर्चियां दी।
289 होम वोटर ने दिए वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि 11 मतदान दलों द्वारा क्षेत्र में होम वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण पूरी करवाई जा रही है। रविवार शाम तक 289 मतदाताओं में 244 बुजुर्ग मतदाताओं ने तथा 45 दिव्यांग जनों ने मतदान अधिकार का प्रयोग किया है। बता देवें क्षेत्र में 427 मतदाताओं की होम वोटिंग होनी है और 9 अप्रैल तक पूरी होगी। बुजुर्गों मतदाताओं ने वोट देकर प्रशासन का आभार जताया और सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान करने की बात कही।













