May 20, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2025। सावन के पहले सोमवार को अचंल में जमकर बरसात हुई है। लोगों के तन मन प्रसन्न हो गए और बच्चों सहित युवाओं ने बरसात खूब आनंद लिया। कस्बे सहित गांव बाना, रिड़ी, बिग्गा, धनेरू, बाडेला व इनके आस पास के पूरे इलाके बरसात से तर बतर हो गए है। बारानी खेतों में किसान परिवार खुशियां मना रहें है वहीं सींचित खेतों में मूंगफली भी पानी मिलने से खिल उठी है। बता देवें मौसम विभाग ने सुबह बीकानेर चूरू सहित कई जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में 18 जुलाई तक बरसात की घोषणा की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में हुई धुंआधार बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बरसे झूम कर बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में हुई जमकर बरसात, ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में 15 मिनिट तक हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनीसर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में आया पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में जमकर हुई बरसात, पालिका कार्मिकों ने जलनिकासी का कार्य प्रारंभ किया।