May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। रमन आईटीआई में गुरूवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों के बनाए प्रोजेक्ट को खूब सराहना मिली। विद्यार्थियों के बीच तहसीलदार राजवीर कड़वासरा पहुंचे और उनके बनाएं इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो प्रोजेक्ट, ग्रिड सब स्टेशन प्रोजेक्ट, पवन चक्की के प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कड़वासरा ने विद्यार्थियों से सामाजिक जीवन से जुड़े विषयों पर चर्चा की व सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही। इस दौरान संस्था के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षणों की एक श्रृंखला को अंजाम देकर एक बड़ी तकनीकी सफलता हासिल की थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 11 मई को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ मनाया जाता है और भारत में इस दिन का विशेष ऐतिहासिक महत्व है। इस दौरान सूरज, धर्मेंद्र, राकेश परिहार, कानाराम सहित विद्यार्थी उपस्थित रहें।