May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगड़ टाइम्स 28 मार्च 2025। क्षेत्र सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन के महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय थल सेना भर्ती में सफलता हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। लाछड़सर निवासी मदनलाल पुत्र केशुराम बिस्सू और करमीसर निवासी रमेश पुत्र नारायणराम गाट ने अग्निवीर भर्ती में अंतिम रूप से चयनित हुए है। दोनों जवानों में स्कूल प्रबंधन समिति व एनसीसी एएनओ नितिन सिंह का आभार जताया है। नितिन सिंह ने बताया कि संस्था सहित दोनों युवाओं के परिवार व गांव में भी प्रसन्नता का माहौल बन गया है। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र में एकमात्र संस्थान युवाओं के लिए एनसीसी का संचालन कर रहा है। इसमें युवा बेल्ट सर्विस के लिए पूरी तैयारी करते हुए अपना अध्ययन भी पूरा कर रहें है। स्वामी ने कहा कि भारती निकेतन संस्थान हर एक छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंदनारायण पुरोहित, उपप्राचार्य कुलदीप शर्मा, कोऑर्डिनेटर रमेश भोजक सहित स्टाफ ने सेना में चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि ये उपलब्धि एनसीसी प्रशिक्षण प्रणाली को नई दिशा देगा। नितिन सिंह ने बताया कि इस वर्ष संस्था से कुल चार एनसीसी कैडेट्स विभिन्न सेवाओं और पदों पर चयनित हुवें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स रमेश व मदनलाल का हुआ सेना में चयन, संस्थान ने दी बधाइयां।