May 20, 2026
000000000

कल श्रीडूंगरगढ़ के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार, 29 मार्च 2025 को धोलिया जीएसएस पर जारी जरूरी रखरखाव कार्य कल पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। इससे निकलने वाले धोलिया एजी, धोलिया विलेज व आड़सर बास फीडर सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक बंद रहेंगे। इन सभी फीडरों से जुड़े कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति इस दौरान बाधित रहेगी। वहीं कल शाम को 5 से 7 बजे तक माणकचौक, धोलिया एजी व धोलिया फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान इनसे संबंधित सभी कनेक्शनों की आपूर्ति दो घंटे बाधित होगी।
अब 30 अप्रैल तक चलेगा गिव अप अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत खाद्य सुरक्षा सूची में आने वाले सक्षम/अपात्र लाभार्थियों से स्वेच्छा से अपना नाम हटाने हेतु दिनांक 31 मार्च, 2025 तक गिव अप अभियान चलाया जा रहा था। अभियान को मिल रही व्यापक सफलता एवं जनसहभागिता को देखते हुए एवं सभी वंचित पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इसकी अवधि 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो अपात्र/सक्षम लोग एनएफएसए से किसी कारणवश अब तक अपना नाम हटवा नहीं पाए हैं, वे इस निर्णय का लाभ लेते हुए खाद्य सुरक्षा छोड़ें ताकि उनके स्थान पर पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा दी जा सके।