May 20, 2026
ewwewe

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2022। जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ में भी कोरोना हर दिन तेजी से पांव पसार रहा है। शनिवार सुबह सुबह की पहली रिपोर्ट में जिले भर में 60 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से 2 बैंककर्मियों के साथ 6 जने श्रीडूंगरगढ़ के भी शामिल हैं। चिकित्सा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के एसबीआई बैंक के 31 वर्षीय और 25 वर्षीय पुरूष, कालूबास से एक 34 वर्षीय पुरुष, बिग्गाबास वार्ड 17 की 38 वर्षीय एक महिला, वार्ड 13 का 16 वर्षीय युवक, आड़सर बास के वार्ड 28 में 37 वर्षीय युवक संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। श्रीडूंगरगढ़ में बैंककर्मियों, एक दवा दुकान संचालक और लैब टेक्नीशियन के संक्रमित आने के बाद खतरा बढ़ गया है।