May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2022। सरदारशहर रोड बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार देर शाम बासनिवाल भवन में सम्पन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिवरतन रेगर को अध्यक्ष पद पर चुना तथा मंत्री पद कैलाश प्रजापत, कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पवन मोदी को सौंपी गई है। बैठक में पार्षद चुने जाने के लिए रमेश बासनीवाल का साफा बंधवा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्यामसुंदर जोशी, शिवकुमार पांडिया ने एसोसिएशन की एकजुटता के लिए सदस्यों का आह्वान करते हुए सभी दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की बात कही। बैठक में एसोसिएशन के सभी दुकानदार मौजूद रहें।