






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। ओमिक्रोन और डेल्टा के डबल अटैक के बीच सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। विवाह समारोह में अधिकतम 100 व्यक्तियों के शामिल होने नहीं को अनुमति दी गयी है। बैंड बाजा वालों की संख्या इसमें शामिल नहीं। विवाह के सूचना पर उपखंड अधिकारी सोशल डिस्टेंस, मास्क आदि की निगरानी करेंगे। अंत्येष्टि में अधिकतम 20 लोगों को ही अनुमति होगी। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन की पालना जरूरी। फूल माला, प्रसाद, चादर व अन्य पूजा सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी दुकान, क्लब, जिम, रेस्त्रां, मॉल व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्टाफ के वैक्सीनेशन की जानकारी डिस्प्ले करनी होगी।
कारोबार व व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक नहीं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार ने गाइडलाइन में कारोबार और व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन पर रोक नहीं लगाई है। बुजुर्गों, गर्भवतियों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
जयपुर में स्कूल बंद, शेष फैसला जिलाकलेक्टर पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में रिकॉर्ड मरीज मिलने के साथ जयपुर में सोमवार से 9 जनवरी तक राजधानी के दोनों नगर निगमों में कक्षा 1 से आठवीं तक के तक स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है। शेष जिला कलेक्टरों के हाथ मे फैसला दिया है।



