






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2021। राजनीति का ऊंट किस करवट बैठे ये तो नामों की घोषणा के बाद ही कन्फर्म हो पाता है परन्तु जिले की राजनीति में अपना कद बढ़ाने की पूरजोर कोशिशों में जुटें पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने शुक्रवार को जयपुर में कई मंत्रियों के घर पहुंचे व उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री बनने पर बधाईयां दी। बता देवें कांग्रेस में शीघ्र ही जिलाध्यक्षों सहित राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों का दौर प्रारम्भ होने जा रहा है और ऐसे में गोदारा की ये जयपुर यात्रा खास मानी जा रही है। शुक्रवार को गोदारा अभी मंत्री बने गोविंदराम मेघवाल के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ नहीं आए और उनके पुत्रों ने विरासत को संभालते हुए नेताजी का स्वागत सत्कार किया। हालांकि संदेश ये रहा कि सरकार कांग्रेस की है और काम विधायक के भी होंगे। राजनीति में हर कदम के मायने होते है और क्षेत्र की राजनीति के विश्लेषक बता रहें है कि गोदारा अपनी दो बार की हार के बाद अब पुन संगठन में मजबूत बनने के लिए पूरजोर कोशिश कर रहें है। उन्हें पद मिलने की संभावना भी है क्योंकि गहलोत के प्रति अपनी निष्ठा वे कई बार व्यक्त कर चुकें है और वे जिस गुट के है उस गुट के मजबूत होने की स्थिति जिले में भी बन गई है। उनके समर्थक इससे उत्साहित भी है वहीं दूसरी ओर विरोधी गुट इसे कोई खास तीर मरना नहीं मान रहें है। बता देवें क्षेत्र में उनके समर्थकों व विरोधियों में इन दिनों टकराहट की स्थिति बनती नजर आ रही है जो 22 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव तक और अधिक होगी। गोदारा के कई चहेते सरपंच भी पक्का समर्थक मनवाने की दौड़ में नजर आ रहें है क्यों कि उनका काम पंचायत समिति प्रधान से ही होना है। राजनीति की रेस में यहां भी कांग्रेस के मध्य ही कलह भी उजागर हो रही है तो विरोधियों की लोकप्रियता से भी खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।



