May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवबंर 2021। आज क्षेत्र में भैरव अष्टमी पर बाबा के जयकारै ही गूंज रहें है और मंदिरों में भैरव जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भैरव मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा पर निकल पड़े है व तोलियासर, बिग्गा, लखासर के बड़ी मंदिरों में दर्शनार्थ पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में आड़सर बास में स्थित तोलियासर भैरव मंदिर में फुलों व गुब्बारों की शानदार सजावट की गई है। सुबह से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु धोक लगाने पहुंच रहें है। काला गौरा भैरव मंदिर में गुब्बारों से सजावट कर बाबा के लिए केक भी बनाया गया है। श्रद्धालु भी प्रसाद में केक लेकर पहुंच रहें है व बाबा को केक का भोग लगा रहें है। सोशल मिडिया पर भी अधिकांशत भैरूं जी डीपी व स्टेट्स छाए नजर आ रहें है। आप भी घर बैठे देखें श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सजाए भव्य भैरव दरबार के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के तोलियासर भैरव मंदिर को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काला गोरा भैरव मंदिर में सजावट कर केक मंगवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काला गोरा भैरव मंदिर में भोग लगाते श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैरव मंदिरों में बाबा के दर्शन करने उमड़ रहें है श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह की आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर के द्वार पर गुब्बारों का स्वागत द्वार सजाया गया।