May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-05 at 14.17.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर के आधे से अधिक शहर में शाम 4 बजे से 7 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग की कनिष्ठ अभियंता सुमन ने बताया कि सीटी जीएसएस में नया पावर ट्रांसफारमर लगाया गया है एवं उसे चार्ज करने के लिए यह कटौती की जाएगी। इस दौरान ओल्ड सीटी, न्यू सीटी, वीआईपी, बिग्गा, स्टेशन, सेसोमूं आदि सभी फीडरों की सप्लाई पूर्णतया बंद रहेगी।