






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। बीती रात वीर बिग्गाजी की शीश देवली रीड़ी मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन संपन्न हुआ। जागरण में गायक कलाकारों ने वीर बिग्गाजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी तो हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह झूम उठा। जागरण में वीर बिग्गाजी गौशाला के भूमि खरीद हेतु बढ़ चढ़ कर दानदाताओं ने सहयोग दिया। नवयुवक मेला कमेटी के सदस्य सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने जागरण में पहुंचे अतिथि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार व सिद्ध युवा महासभा के बीरबलनाथ सिद्ध का साफा पहना कर स्वागत किया व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जागरण व मेले की व्यवस्थाओं में श्रमसेवा व सहयोग दिया। जागरण में रीड़ी सहित आस पास के गांवो से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व जागरण का आनंद लिया। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई।
सुबह से उमड़ रहें श्रद्धालु, अखंड धुणे में दे रहें आहुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार सुबह रीड़ी में बिग्गा दादा के दर्शनार्थ सैंकड़ो श्रद्धालु उमड़ रहें है। लंबी कतारें लगी है और लोग अखंड धुणे में घी, खोपरे की आहुतियां दे रहें है। सुबह पुजारी दुलीचंद शर्मा ने पूजा आरती संपन्न करवाई। नवयुवक मेला कमेटी के सदस्य मेले की व्यवस्थाएं संभाल रहें है। यहां जातरू व यात्रियों के लिए पानी भोजन की व्यवस्थाएं की गई है। वहीं विशेष रूप से पहुंचने वाले अतिथियों का सम्मान भी किया जा रहा है।











