May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। कस्बे में रात 12 बजे अनेक स्थानों पर आतिशबाजी कर नागरिकों ने नववर्ष का स्वागत किया। वहीं बिग्गाबास में स्थित गणेश मंदिर में रात 8 बजे से 12.30 बजे तक नववर्ष के उत्सव का आयोजन किया गया। बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर प्रांगण को गुब्बारों व फुलों से सजाया गया। झुमते हुए श्रद्धालुओं पर खूब पुष्पवर्षा की गई। शाम 7.30 बजे बंगाली समाज के महिलाओं, पुरूषों व युवाओं द्वारा उल्लास के साथ बंगाली कीर्तन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। 9 बजे से 10.15 बजे तक विभिन्न देवी देवताओं के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई और उसके पश्चात रामनाम संकीर्तन किया गया। कीर्तन में करीब 2 घंटे बड़ी संख्या में युवा, युवतियां, महिलाएं व पुरूष नृत्य करते हुए खुब झूमे। मध्यरात्रि 12.15 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद आतिशबाजी करते हुए सभी ने एकदूसरे को नववर्ष की बधाइयां दी। पुजारी परिवार के कमल पालीवाल व उत्सव के आयोजक दिवंगत कालूराम डागा परिवार ने सभी का आभार जताया। युवाओं ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली गई वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।