May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। नए साल 2025 के पहले दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम के हनुमानजी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। मंदिर प्रांगण में 2025 के स्वागत में फुलों से रंगोली सजाई गई है। वहीं पूरे परिसर को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ और आस पास के क्षेत्रों सहित बीकानेर शहर से से सैंकड़ो लोगों ने नए साल के पहले दिन बाबा के दर्शन किए है व अपनी मन्नतें मांगी है। यहां अलसुबह की आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से मंदिर में जयकारे गूंज रहें है। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी है। अनेक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर यहीं हनुमान चालीसा के पाठ कर रहें है। दर्शन के लिए कतारें लगी है और खेजड़ी बालाजी के भी धोक लगाकर मन्नतों के धागे बांध जा रहें है। मंदिर में खासी रौनक है और दूर दूर से भक्त पूनरासर पहुंच रहें है।