May 21, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2025। वसुधैव कुटुंबकम की सनातन परंपरा में विश्वास रखने वाले युवा हर घर में हो और हर घर तक विश्व हिंदू परिषद संगठन की पहुंच हो। तभी संगठन की विचारधारा समाज में साकार होगी। ये बात श्रीडूंगरगढ़ प्रखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष रविकांत सैनी ने कही। सैनी की नियुक्ति के बाद बुधवार देर शाम नागरिक विकास परिषद के भवन में जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता प्रथम विधिवत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी, पूर्णमल स्वामी, विनय दुगड़, फतेहसिंह जांगिड़, भूषण कर्वा, दीपक सेठिया, संतोष बोहरा सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। सैनी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष पद पर पूर्णमल स्वामी व विनय बरडिया, मंत्री पद पर फतेहसिंह जांगिड़, सत्संग प्रमुख लालसिंह मोयल, विशेष संपर्क प्रमुख भीखाराम सुथार, गौरक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत को जिम्मेदारी थी। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा, उपाध्यक्ष अशोक नाई, मंत्री दीपक सेठिया, विशेष संपर्क प्रमुख भूषण कर्वा, सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत व गौरक्षा प्रमुख के पद पर मोहित स्वामी को जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को समभाव से मिलजुल कर एक साथ संगठन का कार्य करने की प्रेरणा दी। नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बैठक में आगामी 16 दिसंबर को संगठन द्वारा पीड़ित मानवता के हित में एक विशाल रक्तदान शिविर के आयोजिन किए जाने की जानकारी दी। नौलखा ने बताया कि शिविर की रूपरेखा तय करने के पश्चात प्रचार प्रसार प्रारंभ किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी भी सभी बस्तियों में टोली बनाकर दी जाएगी। शांति पाठ के साथ जय श्रीराम के जयघोष से बैठक संपन्न की गई।