May 21, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2025। कल, 14 नवंबर 2025 को एक 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिससे करीब आधा दर्जन 33 केवी जीएसएस से होने वाली बिजली सप्लाई बाधित होगी।
विभागीय अधिकारी राजूराम मीणा ने बताया कि कल 132 केवी जीएसएस कितासर पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इससे निकलने वाले 33 केवी फीडर कितासर, कुंतासर, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियान व अमृतवासी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पाठकगण ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली किसी परेशानी से बच सके।