May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। जोधपुर डिस्कॉम के इंजीनियरों ने आज सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए व पदोन्नति टाले जाने का विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। इंजीनियरों ने जिला कलेक्टर, संभागीय मुख्य अभियंता व सचिव के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि 1 अप्रेल 2023 से पदोन्नति लंबित है। इससे अभियंताओं को 15 हजार से 20 हजार रूपए की मासिक आर्थिक हानि व मानसिक प्रताड़ना हो रही है। अभियंताओं ने शीघ्र 2023-24 की पदोन्नति पूर्ण करवाने की मांग करते हुए बुधवार व गुरूवार को धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालूराम प्रजापत ने बताया कि एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी इंजीनियर हड़ताल पर है और आज शाम को अनेक इंजीनियर जोधपुर रवाना होंगे व धरने में भाग लेंगे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष जी.एल. सिहाग, संयुक्त सचिव निमिष लखनपाल, महासचिव राजेंद्र लेघा, जिला उपाध्यक्ष राजेश रोशन, कोषाध्यक्ष अब्दुल मजीद, प्रचार सचिव प्रीति पाल, कार्यालय सचिव जितेंद्र परिहार सहित जिले के सभी इंजीनियर्स उपस्थित रहें।