May 20, 2026
1

सेसोमूं में रेल रक्षक दल ने विद्यार्थियों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में आपदा प्रबंधन रेल रक्षक दल, बीकानेर मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मंडल के एस.आई. सुनील कुमार एवं उनके दल सदस्यों ने हृदयाघात आने पर प्राथमिक उपचार करने, भूकंप जैसी आपदा से बचाव के महत्वपूर्ण कदम उठाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने बचाव दल की प्रत्येक टीम में 6 सदस्य के रूप में काम करती है। शाला प्राचार्य सुब्रत कुण्डु ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

केऊ पुरानी के पीएमश्री विद्यालय में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव केऊ पुरानी में स्थित पीएमश्री राउमावि में धूमधाम से वार्षिकोत्सव का गुरूवार को आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सामाजिक व देशभक्ति के रंगो से सजी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पूर्व छात्र व भामाशाहों का सम्मान किया गया व विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। गांव के कॉलेज व्याख्याता में नवचयनित सीताराम स्वामी का भी सम्मान किया गया। स्वामी ने बच्चों को लक्ष्य का निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने की बात कही। मुख्य अतिथि रूप में सरपंच प्रतिनिधि मालाराम ने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनती बनने की प्रेरणा दी। अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष रामदयाल सुथार, मोहनसिंह राजपूत, डालसिंह राजपूत, अर्जुनराम नाई, पूर्णदास कामड, केशवसिंह राजपूत, रावताराम सुथार, चेतन सुथार, पवन कुमार स्वामी, डालाराम मेघवाल, मानाराम नाई, रिडमल सिंह, रामनारायण मेघवाल शामिल हुए। अनेक मौजिज ग्रामीणों व अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था प्रधान अजीत कुमार सांवरिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सुमेराराम, कालूदास, सुरेखा, विजेन्द्र पन्नीवाल, सुनील सहित स्टाफ ने उपस्थिति दी।

कस्बे के पीएमश्री स्कूल में दो दिवसीय खेल हुए संपन्न, वार्षिकोत्सव कल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के पीएमश्री राउमावि में गुरूवार को खेल दिवस दूसरे दिन संपन्न हुआ। स्कूल में कबड्डी, गोला फेंक, 400 मीटर दौड़, भाला फैंक, तश्तरी फेंक, बॉलीबाल, बैडमिंटन, सतोलिया, लंम्बी कूद आदि खेलों का आयोजन हुआ। 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड में मंगलाराम, जलेबी कूद में जल सदन, वायु सदन, चम्मच दौड़ में अग्नि सदन, बाधा दौड़ में आकाश सदन, रस्सा कस्सी में विजेता आकाश एवं उप विजेता वायु सदन, कबड्डी में विजेता जल एवं उप विजेता पृथ्वी, खो-खो में विजेता पृथ्वी, उप विजेता जल सदन, शॉर्टपुट में विजेता योगेश सारस्वत, वॉलीबॉल में विजेता आकाश एवं उप विजेता अग्नि सदन, भाला फेंक में विजेता पृथ्वी सदन का सदस्य, तश्तरी फेंक में अग्नि सदन का सदस्य, जलेबी कूद में वायु सदन, चम्मच दौड़ में आकाश सदन के सदस्य, बाधा दौड़ में जल सदन के सदस्य, बैडमिंटन में वायु सदन, सतोलिया में जल सदन, लम्बी कूद में अग्नि सदन सदस्य विजेता रहें। प्रतियोगिताएं संदीप कुमार डूडी, प्रेम सिंह राठौड़, दीपक चौधरी, कुसुम देवी, दुर्गा देवी, मदन लाल कड़वासरा आदि के निर्देशन में सम्पन्न हुई। विद्यार्थियों ने खेल दिवस का खूब आनंद लिया। सभी विजेताओं को दिनांक 24 जनवरी को शाला में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव के समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।