






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, देखें सभी के फोटो भी।
मिक्स मार्शल आर्ट में क्षेत्र का पहला खिलाड़ी बना जालबसर का धनराज, दिल्ली में दिखाया दमखम, पढ़ें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। फाईट संबधी खेलों में इन दिनों विश्व स्तर पर बाक्सिंग, ताईक्वांडो, कराते, जुड़ो, कुश्ती, किक-बाक्सिंग आदि खेल लोकप्रिय तो है लेकिन इन दिनों विश्व भर में सबसे तेजी से लोकप्रिय होने वाला रोमांचकारी खेल है मिक्स मार्शल आर्ट में अपना दमखम दिखाने वाला क्षेत्रका पहला खिलाड़ी बना है गांव जालबसर का धनराज। जालबसर निवासी एवं सूरत प्रवासी धनराज सारस्वत ने गत 24 व 25 अगस्त को दिल्ली में नोकआउट मार्शल आर्टस एवं फिटनेस फांडडेशन द्वारा आयोजित नोकआउट कोम्बेट लीग सीजन 3 में अपना दमखम दिखाया है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के 77 किलो भारवर्ग में कुल 4 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें से धनराज ने अफगानिस्तान के खिलाड़ी को हरा कर विजयीश्री हासील की। धनराज गुजरात के अंकलेश्वर में इस खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है एवं उनके पिता देवकरण खांतडिया सूरत में अपना व्यापार करते है। धनराज व्यापार में भी अपने पिता का सहयोग करते है। विदित रहे कि धनराज का बचपन श्रीडूंगरगढ़ में ही बीता है व वे सेसोमूं के पूर्व विद्यार्थी रहे हुए है। उनकी सफलता पर जालबसर में उनके दादा शंकरलाल खांतडिया, ननीहाल समंदसर के गौरीशंकर सारस्वत, रामनिवास सारस्वत ने खुशियां जताई है। विदित रहे कि बाक्सिंग, कराटे एवं ताईक्वांडों, जूड़ो आदि खेलों को शामिल कर यह मिक्स मार्शट आर्ट खेल बनाया गया है। जो कि बेहद ही रोमांचक एवं खतरनाक खेलों की श्रेणी में है।

बुधवार को होगी भाजपा की बड़ी बैठक, शामिल होगें चारों मंडलों से कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के चारों मंडलों की सामूहिक बड़ी बैठक आगामी बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़ ने बताया कि 28 अगस्त बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल होने वाले चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को विधायक ताराचंद सारस्वत व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी संबोधित करेगें। इस बैठक की तैयारी बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विधायक ताराचंद सारस्वत ने अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमवार की बैठक में संयोजक सुरेन्द्र चुरा, महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत, मोहन नाथ सिद्ध ऊपनी, रतिराम गोदारा, अर्जुनराम जेतासर, मालाराम तर्ड, भवानी प्रकाश तावानियाँ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे होने वाली बैठक में मण्डल कार्यकारिणी, पदाधिकारिगण, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिती पर चर्चा की।

धर्मानुरागी गोवर्धनसिंह ने गौशाला को दी 51 हजार की सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 26 अगस्त 2024। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में, घरों में जहां बाल कृष्ण के रूप धरे अनेकों आयोजन हो रहे है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव कोटासर स्थित श्री करणी गौशाला में धर्मानुरागी भोजास निवासी गोवर्धनसिंह राजपुरोहित ने गौसेवार्थ 51 हजार रुपए प्रदान कर अनुठे तरीके से जन्माष्टमी मनाई है। गौशाला कमेटी के अग्रसिंह पडिहार ने बताया कि गोवर्धनसिंह द्वारा पूर्व में भी गौशाला हितार्थ कई कार्य करवाए गए है एवं आस पास के गांवों में धार्मिक आयोजनों में सतत सहयोगी बनते है। इस सहयोग पर गौशाला द्वारा आभार जताया गया है।

आधे से ज्यादा कटा पोल, बड़े हादसे की आंशका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास वाल्मीकि बस्ती में कालू रोड़ के पास एक आधे से ज्यादा कटा हुआ बिजली का पोल हादसों को आमंत्रित कर रहा है। मोहल्ले के एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि पोल हिल रहा है एवं आधे से अधिक कट जाने के कारण कभी भी गिर सकता है। मोहल्ले में पप्पु मिस्त्री के घर के पास स्थित यह पोल व्यस्त गली पर है एवं इसके आस पास बच्चे भी खेलते रहते है। तेजी ने जल्द से जल्द पोल बदलवाने की मांग विद्युत निगम से की है।

चूरू सांसद मंगलवार को आएगें क्षेत्र में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में गए एवं चुरू सांसद निर्वाचत हुए राहुल कस्वां मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुंचेगें। कस्वां क्षेत्र के गांव मोमासर में बीरबल ढ़बास ममोरियल कप 2024 का उदघाटन करेगें एवं साथ ही क्षेत्रवासियों से रूबरू भी होगें। गांव मोमासर के ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित दुधीया रोशनी में होने वाला यह नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्र की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन चुकी है एवं इसमें कई विख्यात खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। मंगलवार को शाम 7.15 बजे प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक उदघाटन होगा। आयोजन समिति ने आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।



