May 20, 2026
1122

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में धनवन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सुविधाओं का विस्तार करते हुए क्षेत्र के मरीजों के लिए नए बदलाव किए गए है। अस्पताल के निदेशक मांगीलाल सारण बिग्गाबास रामसरा वाले ने बताया कि प्रतिमाह के पहले व तीसरे रविवार को नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ.तुषार जैन की सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। जैन किसी भी प्रकार के कैंसर का पूर्ण ईलाज करने के लिए विख्यात है व अब क्षेत्र में धनवन्तरी हॉस्पिटल में महीने में दो बार अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त यहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति राय मित्तल, सीनियर फिजिशियन डॉ. शैलेन्द्र माथुर व मेडिसिन डॉ. दिव्यांश सैनी की सेवाएं नियमिति अस्पताल में उपलब्ध है। सारण ने बताया कि नॉर्मल व सिजेरियन डिलिवरी की सुविधा, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स रे, लैब व मेडिकल सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। प्रशिक्षित स्टाफ व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन, निःसंतान दंपति का पूर्ण इलाज, दुरबीन द्वारा जांच व ऑपरेशन, नसबंदी, लंबे समय से बुखार, जुखाम, खांसी, श्वास लेने में तकलीफ, ह्रदय रोग निदान, थाइराइड, बीपी बढ़ना या घटना, शुगर, चर्म रोग, मिर्गी दौरा सहित सामान्य बीमारियों का निदान में प्रभावी ईलाज किया जा रहा है। सारण ने बताया कि आगामी दिनों में अस्पताल में मरीजों के लिए आधुनिक उपकरण की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।