






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। गांव में उत्पात मचाते एक जना व बस स्टैंड पर झगड़ा करते दो जनों को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह झंझेऊ गांव निवासी ओमनाथ और मुन्नीनाथ सेरूणा के बस स्टैंड पर आपस में झगड़ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों से समझाइश का प्रयास किया। परंतु ये नहीं माने तो दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गांव सांवतसर में उत्पात मचाते युवक अमित बिश्नोई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उपखंड न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को 6 माह के लिए पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।



