May 20, 2026
010101

कोटासर में आयोजित कथा में बाल लीलाओं का वर्णन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर के भोमियाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में कथा वाचक चंद्रमोहन पंचारिया ने आज छठें दिन कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा माखन चोरी का आशय मन की चोरी से है। पूतना वध का वर्णन, गोवर्धन पर्वत अंगुली पर उठाकर इंद्र देव के मानमर्दन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद रहें।

कृष्ण रूक्मिणी विवाह प्रंसग के साथ सुनाया मित्रता प्रसंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में ठाकुरजी मंदिर में आयोजित भागवत कथा में कथा वाचक मनोजानंद शास्त्री ने आज सातवें दिन कृष्ण रूक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। शास्त्री ने कृष्ण सुदामा मित्रता का वर्णन करते हुए सुख में नहीं दुख साथ निभाने वाले को मित्र बताया। उन्होंने कहा कि कोई सच्चा मित्र हो तो उसकी मित्रता निभाने का कर्तव्य मित्र का बनता है। पांडाल में झांकी सजाई गई और भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमें। ग्रामीण महिलाओं ने पूजन आरती में भाग लिया व कृष्ण के जयकारे लगाए।

10 अगस्त से होगी श्रीराम कथा प्रारंभ, तैयारी में जुटें कार्यकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन माह में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन बिग्गा बास में चुन्नीलाल गोविंदराम चांडक के नोहरा स्थल पर होगा। कथावाचक पवन महाराज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय कथा का वाचन करेंगे। आयोजक मंडली ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह साढे दस बजे शिव दयाला मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी जो कथा स्थल तक पहुंचेगी।