






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। शहर व गांवों में राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों के पांच दिवसीय आयोजन की धूम मची है और खिलाड़ी जोश व उत्साह के साथ खेलों में भाग ले रहें है। आज शहर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के खेल मैदान व सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में खिलाड़ियों ने क्रिकेट के 7 मैच खेलें। वहीं सेसोमू स्कूल के खेल मैदान में फुटबॉल एवं बास्केटबॉल के मैच खेलें गए। एक रोमांचक मैच कबड्डी का भी हुआ। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए एथेलेटिक्स की प्रतियोगता कल 8 अगस्त को खेली जाएगी। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ मनीष कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे रूपादेवी राउमावि के खेल मैदान में पहुंच कर अपनी ओरिजनल आईडी लेकर रिपॉर्टिंग करनी होगी। बता देवें रविवार को आयोजन दूसरे दिन 16 मैच खेले गए जिनमें सेसोमूं स्कूल में फुटबॉल एवं बास्केट बॉल खेलों में एक-एक, रूपादेवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल मैच खेले गए। वहीं श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय खेल मैदान में क्रिकेट के सर्वाधिक 8 मैच हुए। सैनी ने बताया कि मैचों में खिलाड़ियों ने प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़, बजरंगलाल पूनियां, दिलकान्त माचरा, हेतराम बाना, कुसुम एवं अन्य शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षकों के निर्देशन में खेल खेले। ध्यान रहें शहरी क्षेत्र में 5284 खिलाड़ी खेल ओलपिंक में भाग लिया है।
बींझासर में नजर आया उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल ओलपिंक के तीसरे दिन आज बींझासर में पुरूष व महिला वर्ग के कबड्डी मैच खेले गए। बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहें और मैच का लुफ्त उठाते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सरपंच मुखराम नैण ने टीम से परिचय लिया व टोस उछाल कर खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। पीटीआई नरेंद्रसिंह व पूजा सियाग ने मैदान में रैफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।







