






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2023। बीकानेर राजघराने की वारिश पूर्व बीकानेर से तीन बार MLA चुनाव जीतने वाली सिद्धीकुमारी ने टॉक विद् बीएमआर के एपिसोड में खास चर्चा करते हुए राजघराने के जीवन से लेकर अनेक मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इस विधानसभा सीट के लिए बीजेपी में दावेदारों की लंबी कतार खड़ी है, लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान सिद्धि ने अपने चुनावी मसूबों को जाहिर कर दिया। इस सीट की मजबूती और चुनाव लड़ने संबंधी सभी सवालों पर बेधड़क जवाब दिए। अपने बचपन के एवं परिजनों के साथ बिताए गए अति महत्वपूर्ण क्षणों के बारे में सहजता से जवाब दिए। अपनी कार्यशैली एवं वर्क प्रोसेस को अति उत्तम बनाने एवं परिणामों की परवाह किए बिना साफ सुथरी राजनीति में विश्वास करने की बात को प्रमुखता से रखा। इसी एपिसोड में सिद्धि के व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन के बारे में खुलकर बातें की गई। सिद्धि कुमारी के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे में जानने के लिए talk with BMR यू ट्यूब चैनल पर जाएं एवं पूरी चर्चा का आनंद लें।



