






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अलग अलग चार कार्रवाइयों में रविवार को पुलिस ने 5 जनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी संबंधी सभी कार्रवाईयां आप पढ़ें एक साथ एक नजर में..
श्रीडूंगरगढ़ सीओ रामेश्वरलाल सहारण ने एससीएसटी एक्ट में दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को मोमासर निवासी 19 वर्षीय मनोज जाट को गिरफ्तार कर लिया। ध्यान रहें मोमासर के पास स्थित पेट्रोल पर मारपीट के आरोप में युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ था जिसकी जांच करते हुए सहारण ने युवक को गिरफ्तार किया। गांव मोमासर के ही चाचा ताऊ के दो भाईयों को हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सुरेश कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय विनोद सांसी व 22 वर्षीय संतोष सांसी को एक परिवाद की जांच के लिए थाने में बुलाया और पूछताछ के दौरान दोनों तैश में आ गए। पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया और दोनों युवकों के नहीं मानने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं हेड कांस्टेबल आवड़दान ने रविवार को कार्रवाई करते हुए कल्याणसर पुराना निवासी 23 वर्षीय सांवरमल जाट को 151 में गिरफ्तार कर लिया। सेरूणा पुलिस के एएसआई चैनदान ने रविवार को कार्रवाई करते हुए मणकरासर निवासी 30 वर्षीय हंसराज शर्मा को लड़ाई झगड़ा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार किया।



