






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। सैनजी मंदिर की धर्मशाला परिसर में पूर्व विधायक किसनाराम नाई को श्रद्धाजंलि देने विभिन्न समाजों के लोग एकत्र हुए। श्रद्धाजंलि सभा में दिवंगत पूर्व विधायक को सैन समाज का गौरव बताया। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पूर्व विधायक को साफ छवि का नेता बताते हुए उनकी कर्मठता से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, एडवोकेट पूनमचंद मारू, ललित मारू, सहीराज जाट ने नेताजी से जुडें जीवन प्रसंगों का स्मरण किया। सैन समाज के मनोजकुमार सिंगराजभाटी ने पूर्व विधायक की स्मृति में स्वरचित कविता का पाठ कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो गए। सभी ने दो मिनिट का मौन रखा व दिवंगत नाई को पुष्पाजंलि दी। सैन समाज के ओमप्रकाश फूलभाटी ने सभा में आए सभी लोगों का आभार जताया। सभा में सैलून यूनियन के सभी सदस्य शामिल हुए व पूर्व विधायक को भावभिनी श्रद्धाजंलि दी। सभा में श्रीकिशन फूलभाटी, हड़मान टोकसिया, किशनलाल फूलभाटी, जगदीश धांधल, कमल नाई, रामलाल गोला, राधेश्याम गोला, फुसाराम गौड़, मदनलाल चौहान, सुशील टाक, हरिप्रसाद सिखवाल, थानमल भाटी, पवन कुमार परिहार, पूनमचंद गहलोत, पप्पूराम भुराभाटी, मोहनलाल नाई, हंसराज नाई, किशनलाल सोलंकी, खिंवकरण टाक, मोहनलाल जाखड़, तीर्थमल सिंगराजभाटी, शिवकुमार गोला, श्यामसुंदर गहलोत सहित सैन समाज व सर्व समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया।









