May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 सितंबर 2020। ग्राम पंचायत शेरुणा में करीब 150 घरों की आबादी का गांव नारसीसर में करीबन 100 घर पिछले एक माह से पेयजल के लिए तरस रहें है। लॉकडाउन में पहले से आर्थिक मंदी झेल रहे ग्रामीण शेरुणा से टैंकर द्वारा अपने घरों में जलापूर्ति करवा रहें है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष भर गया है। नारसीसर में 2 ट्यूबवैल है जिनमें एक पुराना ट्यूबवैल जो कृषि कुओं वाली बारी में 6 घंटे चलता है। और इससे करीब 50 घरों में पानी सप्लाई होता है। दूसरा नया ट्यूबवैल जिसमें बिजली तो घरेलू कनेक्शन में पूरे समय रहती है परंतु मोटर एक माह से खराब पड़ी है। इसी ट्यूबवैल से गांव की सार्वजनिक खेलों में जहां गायें पानी पीती है जुड़ा हुआ है, इसके ठप्प होने से खेलें सुखी पड़ी है तथा करीब 100 घरों में इससे कनेक्शन जुड़े हुए है। ग्रामीण शिव सिंह ने बताया कि इस ट्यूबवैल में दो बार मोटर लगाई गई परन्तु मोटर चलाते ही जल गई। ग्रामीण आरोप लगा रहें है कि विभाग ने पहले से खराब व पुरानी मोटर लाकर लगाई है। ग्रामीण हेतराम सारस्वा, किशन सिंह, प्रकाश स्वामी ने जबरदस्त रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभाग के जिम्मेदार फोन भी नहीं उठाते है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग से तुरंत इस नलकूप को चालू करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारसीसर गांव में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारसीसर में खेलें खाली पड़ी होने से गांव के पशु भी प्यासे मर रहें है।