






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। गांव लिखमादेसर में शोक की लहर छाई है क्योंकि गांव के शंकर दादा अब नहीं रहें है। समाजसेवी शंकरलाल ज्याणी का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से हार्ट संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को अचानक उन्हें दिल का दौरा आने से उन्होंने अंतिम सांस ली और वे अपने पीछे तीन बेटों के भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है। जिंदादिल व सकारात्मक ऊर्जा किसान के रूप में वे गांव के युवा वर्ग में खासे लोकप्रिय रहे। शंकरलाल गांव में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं सहित अनेक आयोजनों में अग्रणी रहते थे। गांव में शराब का ठेका खोलने के विरोध में वे प्रथम पंक्ति में खड़े थे व शिक्षा के लिए स्कूल में लाखों रुपए की सहयोग राशि भी दी। हालही में जिला स्तर पर भामाशाह सम्मान से भी उन्हें नवाजा गया था। गांव के मौजिज ग्रामीणों सहित नवयुवक संस्था के युवाओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।




