






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में 14 को हुए सैम्पलों में 37 में से 20 पॉजिटिव के बाद यहां सेंपल ही नहीं लिए जा रहें है। और 13 अक्टूबर को गांव झंझेऊ में लिए गए सेंपल की रिपोर्ट आज आई है। इस रिपोर्ट में गांव में लिए गए 34 सेम्पल में से 3 संक्रमित सामने आए है। झंझेऊ में वार्ड 2 में 45 वर्षीय एक पुरूष, चिकित्सा केंद्र सब सेंटर झंझेऊ का 23 वर्षीय चिकित्साकर्मी युवक तथा एक एस बी आई बैंक श्रीडूंगरगढ़ में कार्य करने वाला झंझेऊ निवासी 60 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है।



