May 21, 2026
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तहसील अध्यक्ष का मनोनयन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र किसानी प्रधान क्षेत्र है एवं इस कारण यहां पर किसानों के हकों की रक्षा के लिए किसानों के संगठनों को मजबुत करने के प्रयास लगातार जारी है। इन्न्ही प्रयासों के तहत राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने मोर्चा के तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनयन करते हुए संगठन विस्तार एवं संगठन मजबुत करने की जिम्मेदारी गांव लिखमीसर उतरादा के भंवरलाल ज्याणी को दी है। ज्याणी को तहसील अध्यक्ष मनोनीत करते हुए रामगोपाल विश्नोई ने ज्याणी को शिघ्रताशिघ्र कार्यकारिणी गठन करने एवं किसान हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाने की जिम्मेदारी दी है।