May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-16 at 10.25.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2025। स्थानीय प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही के आरोप में 66 कार्मिकों को नोटिस थमाए गए है और 2 बीएलओ को चार्जशीट दी गई है। एसडीएम शुभम शर्मा ने 62 बीएलओ और 4 सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस और 2 बीएलओ को 17सीसीए की चार्जशीट दी है। शर्मा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम कार्य में किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही। विदित रहें प्रदेश भर में एसआईआर का कार्य किया जा रहा है।