






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2024। पुलिस थाना परिसर में सोमवार शाम सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाधिकारी इंद्रकुमार ने नागरिकों से बाइक पर दो ही सवारी के बैठने व हेलमेट की अनिवार्यता के नियम का पालन करते हुए इसे जीवन में धारण कर लेने की अपील की। इंद्रकुमार ने कहा कि अब सख्ती से इन नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और उल्लघंन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने आगामी 3 अक्टूबर को पुलिस थाना परिसर में निर्मित पुलिस-क्लब का उद्घाटन शाम 4.30 बजे होने की सूचना देते हुए सभी से समारोह में शामिल होने की बात कही। इस दौरान यातायात व्यवस्था, रोड लाइड व्यवस्था के बारे में भी चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने हेलमेट वितरण किए जाने की जानकारी देते हुए लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की। बैठक में सत्यनारायण भारद्वाज रिड़ी, भंवरलाल दुगड़, सरंपच जसवीर सारण, श्यामसुंदर पुरोहित, हसन अली, संजय बोहरा, रमेश प्रजापत, कन्हैयालाल गुरावा, शिव कुमार जोशी आडसर, नारायण राजपुरोहित, मदन सोनी, श्यामसुदंर पुरोहित, रमेश प्रजापत सहित अनेक जागरूक नागरिक शामिल हुए।




