






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2024। गौवंश हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और अब उन्हें आवारा कहकर संबोधित नहीं कर सकेंगे। शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने जिला स्तरीय गोपालन समिति के सभी अध्यक्षों व जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस शब्द को अपमानजनक बताते हुए इसका प्रयोग नहीं करने की बात कही है। पत्र में सम्मानजनक शब्द निराश्रित या बेसहारा गौवंश का ही प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए गए है। आम जन को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही गई है। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा सदैव बेसहारा शब्द का ही प्रयोग किया जाता रहा है व आवारा शब्द के प्रयोग का त्याग किया गया। इस आदेश के बाद राजस्थान गौसेवा समिति गोचर विकास के प्रदेश महामंत्री पृथ्वीराज राजपुरोहित, गौपालन संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, श्रवण कुमार, लक्ष्मीनारायण, विजय राजपुरोहित, जितु सिंह, महावीर सिंह, संतोष सिंह, कालू सिंह, बजरंग लाल, मदन सिंह, भागीरथ सिंह, घनश्याम व राजस्थान गौसेवा समिति की तरफ से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व गोपालन विभाग का आभार व्यक्त किया।




