May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-28 at 19.51.10

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2024। दीपावली की रौनक व सजावटों का उत्साह बाजार में नजर आया। दिनभर दुकानों के व्यापारी दुकानों का सामान सजाते नजर आए। बाजार में खरीददारों की रौनक रही वहीं मंगलवार को धनतेरस के लिए हर दुकानदार उम्मीदों से भरा है। वोकल फॉर लोकल के लिए भी एक अभियान सोशल मिडिया पर चल रहा है। दूसरी ओर दीपावली की शुभकामनाओं का दौर भी प्रारंभ हो गया है। सोमवार को विप्र फाउंडेशन के सदस्यों ने सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार कुलदीप मीणा व सीआई इंद्रकुमार, पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल का मुंह मीठा करवा शुभकामनाएं दी। संगठन के पदाधिकारी नवचयनित न्यायाधीश महिमा दुगड़ के घर पहुंचे व दुगड़ को चयनित होने की बधाई दी। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील तावनिया व ज़िला महामंत्री आईदान पारिक की अगुवाई में शुभम शर्मा व प्रवीण मौजूद रहें। वहीं नवचयनित न्यायाधीश महिमा दुगड़ के घर पहुंच कर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष, मंत्री उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री ने बधाई दी। मंडल पदाधिकारियों ने दुगड़ को परिवार व समाज का नाम रोशन करने पर गर्व जताया। दुगड़ के परिजनों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दी महिमा को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार कुलदीप मीणा का सम्मान कर करवाया मुंह मीठा।