






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2025। पति पर मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाने के मामले तो आए दिन सामने आते है लेकिन गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में पत्नी की मारपीट से घायल एवं प्रताडित पति ने थाने पहुंच कर अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार गांव मोमासर निवासी 45 वर्षीय बाबुलाल सांसी ने अपनी पत्नी रेशमी के खिलाफ लिखित परिवाद दी है। जिसमें बाबुलाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 20 वर्ष पहले हुआ था एवं तभी से उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा फसाद कर उसे तंग परेशान करती रहती है और ज्यादातर समय अपने पीहर में ही रहती है। गत 21 जनवरी को भी वह बिना बताए घर से चली गई एवं शाम चार बजे घर लौटी तो उसने कहां जाने की बात पुछी। इस पर उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया एवं लाठी से मार कर उसका सर फोड दिया। उसकी पत्नी ने उसके साथ थाप मुक्कों से भी मारपीट की व परिवादी के छोटे भाई ने बीच बचाव कर उसे बचाया। बाबुलाल ने अपनी पत्नी पर ससुर एवं साले के बहकावे में आकर उसे जान से मार देना चाहती है एवं बाद में दुसरा विवाह कर लेने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जाचं हैडकांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है।



