






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में दिनदहाडे़ युवती का अपहरण का झुठा माहौल बनाने के मामले में अपह्त बताई गई युवती जान्हवी मोदी ने गुरूवार को अपना एक और वीडियो जारी किया है एवं अपनी मर्जी से गाड़ी में बैठने की बात कहते हुए अपहरण के मामले को परिवार द्वारा झुठा दर्ज करवाने की बात की है। सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो बनाने वाली इस युवती ने 20 सैकेंड के इस वीडियो में अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। आप भी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो। https://www.facebook.com/share/v/18bEZvybig/?mibextid=xfxF2i



