May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2021। जिले में बर्ड फ्लू के लिए भेजें गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है और श्रीडूंगरगढ़ में कौवों की मौत के बाद आज गाज गिरी है किंग ऑफ स्काई कहे जाने वाले बड़े पक्षी चील पर। ऊँचाईयों से प्रेम करने वाली चील तीन की संख्या में गांव रिड़ी की आथुनी रोही में जेठाराम जाखड़ के खेत में धरातल पर पड़ी है। गांव के इमरताराम दुलाराम जाखड़ ने सूचना दी है कि विभाग को सूचित करने का प्रयास कर रहें है और आस पास के खेतों के किसान भी अनजाने भय से आशंकित हो गए है। ग्रामीण इनसे दूर ही खड़े है व किसी कर्मचारी के आने का इंतजार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन चीलों की मौत से ग्रामीणों में अनजानी आशंका पैदा हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी की आथुनी रोही में एक ही खेत में तीन चील मर गई है।