






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2021। कांग्रेस में पालिका चुनाव की सरगर्मियां नजर आने लगी है और कार्यकर्ता सक्रिय होकर मैदान में उतर गएं है। आज मसूदा विधायक एवं प्रदेश महासचिव बीकानेर संघठन प्रभारी राकेश पारीक आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने पारीक को साफ़ा पहनाया व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने शॉल उढ़ा कर सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विमल भाटी, कन्हैयालाल सोमाणी, युवा नेता प्रभुराम गोदारा, नोरंग चाहर, विजयराज सेवग सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें फूलमालाएं पहनाई। इस अवसर पर सभी ने आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की व बोर्ड बनाने के लिए एकजुट होकर मिशन पालिका में जुट जाने का निर्णय लिया है।




