May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2022। प्रायः सभी गांवों में कई ग्रामीणों द्वारा अपने तुच्छ स्वार्थ के चलते गांव के रास्ते संकड़े करने की समस्या देखने को मिलती है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव गुसाईंसर बड़ा से हनुमानाराम पुत्र चीमाराम जाट ने इसी गांव के कुम्भाराम व उसके पुत्र सहीराम, बीरबलराम, मुन्नीराम, रामलाल तथा किशनलाल पुत्र सहीराम जाट पर सड़क तोड़ने, जगह जगह सड़क पर गढ्ढे करने, व आम रास्ता भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पार्थी ने बताया कि बुधवार सुबह मेरा पुत्र सीताराम इसी रास्ते से जा रहा था और उसने आरोपियों से रास्ता संकड़ा करने पर आवागमन में राहगीरों को परेशानी होने की बात कही। आरोपियों ने सीताराम के साथ लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।