






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2024। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल व कार्यसमिति सदस्यों की बैठक सूरत समागम 2024 का आयोजन सूरत में रविवार को संपन्न हुआ। श्रीडूंगरगढ़ से बैठक में माहेश्वरी समाज श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य संजय करनाणी, रामचंद्र राठी व नारायण कलानी शामिल हुए। चांडक ने बताया कि सूरत समागम 2024 में देश के सभी प्रान्तों, नेपाल व अन्य देशों से प्रवासी माहेश्वरी बन्धुओं ने भाग लिया। इसमें माहेश्वरी समाज के महिला व युवा संगठनों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महासभा के सभापति व अन्य पदाधिकारियों ने समाज के लोगों की आर्थिक, स्वास्थ्य व शिक्षा सम्बन्धी व अन्य विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अनेक प्रकार की चर्चाएं हुई। जिनमें कुछ विशेष प्रस्ताव भी पारित किए गए। संजय करनाणी ने बताया कि महासभा अध्यक्ष संदीप काबरा से विशेष मुलाकात में समाज की सभी समस्याओं के समाधान हेतु विचार विमर्श किया गया। जिसमें काबरा ने समाज को एक मंच पर लाने के प्रयास करने व एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश प्रतिनिधि मंडल को दिए।




