






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2024। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी द्वारा न्यूनतम फीस में उत्कृष्ट शिक्षण, लाईब्रेरी, नोटस, हॉस्टल व बस की सुविधा देना यह तो साबित कर रहा है कि इन क्लासेज का लक्ष्य धन संग्रहण नहीं बल्कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं को उच्च पदों पर भर्ती करवा कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाना है। इस एकेड़मी को सफलता के लिए रामबाण क्लास कहना ही उचित होगा। यह बात कही पूरे प्रदेश में ख्याति प्राप्त करंट अफेयर विषय के विशेषज्ञ शिक्षक एचआर भार्गव ने। भार्गव रविवार को भारती कोचिंग एंड डिफेंस में बतौर अतिथि पहुंचे एवं एक दिवसीय मेगा नि:शुल्क करंट अफेयर की कक्षा में युवाओं को सफलता के कई सूत्र बताए। भार्गव ने युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए करंट अफेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भार्गव ने लगातार पांच घंटे करंट जीके पर बच्चों को अति महत्वपूर्ण जानकारियां दी। भार्गव ने भारती निकेतन संस्थान द्वारा किए जा रहें नवाचारों को प्रेरणीय बताया। एकेडमी निदेशक फौजी कानाराम गोदारा ने बताया कि एकेडमी में मंगलवार से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और बीएसटीसी, पीटीईटी तथा दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए नए बैच शुरू होगें। विदित रहे कि भारती कोचिंग द्वारा एक ही छत के नीचे हॉस्टल सुविधा, लाइब्रेरी सुविधा, निःशुल्क फिजिकल सुविधा, श्रीडूंगरगढ़ शहर में निःशुल्क वाहन सुविधाएं दी जा रही है। गोदारा ने बताया कि संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों की यह पहली पंसद बनता जा रहा है।



