






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। बुधवार को जिले भर के थानों में दर्ज मामले पढ़े एक साथ और होवें सतर्क।
ऑनलाईन फ्रॉड का शिकार हुए, हुबा बैंक से कई बार लेन देन, मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऑनलाईन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहें है और ऐसे में आमजन को सतर्क रहना होगा जिससे उनके खाते व रकम सुरक्षित रह सकें। कोटगेट थाने में गंगाशहर निवासी राघवसिंह सेंगर पुत्र प्रेमरतन सिंह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके फोन में एक एप लाईक शेयर नाम से आया। जिसमें 6 हजार रूपए के शेयर खरीद करने पर प्रतिदिन 250 रूपए तक एक साल तक आते रहने की बात कही। जिस पर परिवादी ने 6-6 हजार के 02 शेयर की कुल बारह हजार रूपए ऑनलाइन उस एप में बताए अनुसार बैंक खाते में जमा करवा दिए। उसके 10-15 दिन बाद वह कंपनी बंद हो गई। और एप में रूपए आने बंद हो गए। जब परिवादी ने बैंक जाकर पता किया तो उसे पता चला उसके खाते से कई लेन देन हो रखे है जबकि उसने कोई लेन देन नहीं किया था। इसी थाने में एक अन्य ऐसे ही मामला हेमंतसिंह पड़िहार पुत्र जगदीश सिंह पड़िहार निवासी धोबी तलाई, बीकानेर के साथ भी हुआ। हेमंतसिंह ने पुलिस को बातया कि उसके फोन पर भी एक एप लाईक शेयर के नाम से लिंक आई। जिसमें शर्त थी कि 10 हजार रूपए के शेयर खरीद करने पर प्रतिदिन 500 रूपए तक एक साल तक प्राप्त होते रहेंगे। जिस पर परिवादी ने 10-10 हजार के 3 शेयर खरीद कर कुल तीस हजार रूपए ऑनलाइन उस एप के बताए अनुसार बैंक खाते में जमा करवा दिए। उसके बाद कंपनी बंद हो गई और जब परिवादी ने बैंक जाकर जानकारी ली तो उसे पता चला कि उसके खाते से कई लेन देन हो रखे है जबकि उसने कोई लेन देन नहीं किया था। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच हैड कांस्टेल प्रवीण कुमार को दी है।
कोटगेट थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल चोरी।
श्रीडूंगगरढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में जुगलकिशोर भाटी पुत्र मदनलाल भाटी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने भैंरू जी गली के मंदिर के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दुकान में चला गया। वहीं वापस आया तो देखा मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। इसी थाने में ललित कुमार खत्री पुत्र स्व जुगलकिशोर खत्री निवासी करणी नगर ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसने बुधवार सुबह 11 बजे जूनामठ के पास खड़ी की। शाम को 4 बजे ऑफिस से वापस आया तो उसे बाइक गायब मिली। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार व मनोज कुमार को सौंप दी है।
चार जनों के खिलाफ मारपीट का आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में गणेश पुरोहित निवासी नत्थूसर गेट के बाहर, ने कमल मेहता व मनोज मेहता निवासी कोलकाता, नगेन्द्रसिंह राजपूत निवासी तुलसी सर्किल, कविन्द्र बाठिया निवासी बाठियों का चौक व अन्य दो तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने किसी पुरानी बात की रंजिश रखते हुए उसकी मोटरसाइकिल रूकवाकर मारपीट की। जेब से दस्तावेज छीन लेने व मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जयप्रकाश को दे दी है।
माँ के जेवरात हड़प कर पति के साथ रहने से मना किया पत्नी ने, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में ही एक पति ने अपने पति व उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी अनिल पुत्र ताराचंद सुथार निवासी पाबूबारी के अंदर बीकानेर ने भीखाराम सुथार व उसकी बेटी राजकुमारी सुथार के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उसकी माँ के जेवरात हड़प लिए और राजकुमारी ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामफुल को सौंप दी है।
फारच्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में मुकनाराम पुत्र बद्रीराम ज्याणी निवासी भोजेरा, नापासर ने एक फारच्यूनर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 27 मार्च को पंचायत समिति के सामने जयपुर रोड पर एक फारच्यूनर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बोलेरो कार के टक्कर मार दी जिसके कारण बोलेरो सवार घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड काँस्टेबल राजवीर को सौंप दी है।
मारपीट का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में शिवकुमार पुत्र पाबूदान नायक निवासी करमीसर ने इसी गांव के ताराचंद, गणपत, ओमी, मनु, जैकी, सुशील, प्रेम, पिठक, दीपक व अक्की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके परिवार के साथ मारपीट की। पर्स व चांदी की नादी तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्मवीर को सौंप दी है।
दो भाइयों सहित तीन जनों पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में हिम्मताराम पुत्र डूंगरराम नायक निवासी पीपेरा ने मलकीसर निवासी कुंभाराम व केसरराम पुत्र डूंगरराम व करणीसर निवासी रामचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच कर मारपीट की व बारी का पानी चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेशसिंह को दी है।
सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को मारी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में दयालराम पुत्र घमंडाराम मेघवाल निवासी जसरासर ने माडिया, नोखा निवासी सुरेश पुत्र रामचंद्र विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि सुरेश ने अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी उसकी माँ को टक्कर मार दी जिससे उनके चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रेवंतराम को दी है।
भूखंड खाली करवाने के लिए किया फसाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में सुभाष पुत्र हरचंदराम विश्नोई निवासी जयसिंहदेसर मगरा ने इसी गांव की पार्वती, रामेश्वरी, प्रियंका, पूजा, रामस्नेही के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसका भूखंड खाली करवाने के लिए ऐलानिया धमकियां दी और भूखंड पर पत्थर फैंके।
षड्यंत्र कर हड़प ली 25 बीघा भूमि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दंतौर थाने में ओमप्रकाश पुत्र तेजाराम जाट ने रमेश कुमार पुत्र सातयासिंह नारायण निवासी लूणकरणसर, नानूसिंह पुत्र आसुसिंह निवासी बाखुसर, सतवीर निवासी हनुमानगढ़, भुपराम पुत्र बनवारीलाल निवासी 14 डोल रावला, राजेन्द्र कुमार पुत्र बनवारीलाल निवासी डोल रावला अनुपगढ़ के खिलाफ उसकी 25 बीघा खरीदशुदा भूमि को आरोपियों ने धोखाधड़ी देकर षड्यंत्र रचकर उसकी भूमि हड़प लेने की बात कही।
45 वर्ष पूर्व मरे व्यक्ति के नाम से धोखाधड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में मलकीतसिंह पुत्र दिवंगत बुटासिंह निवासी पंजाब ने किशनसिंह पुत्र कालूसिंह निवासी पंजाब, बृजमोहनसिंह व उसका भाई विक्रमसिंह पुत्र देवीसिंह निवासी बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके दादा बिशनसिंह का देहांत 44-45साल पहले हो गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने छल करने की नियत से दस्तावेजों की कुटरचना करते हुए स्वयं को किशनसिंह बताकर भूमि का फर्जी बैयनाम करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी लखवीर सिंह करेंगे।



