May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में शुक्रवार शाम को पुलिस थाने में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीआई जितेंद्र स्वामी द्वारा सीएलजी सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक में अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने व ऐसा करने वालों को चिह्नित कर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। स्वामी ने कहा कि शनिवार को ईद के पर्व को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें व आमजन कोई भी छोटी से छोटी घटना भी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देवें। स्वामी ने सभी से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही। बता देवें सुबह 7  बजे दरगाह व 7.15 बजे ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। बैठक में मनोज डागा, मदन सोनी, पार्षद रामसिंह जागीरदार, श्याम सुंदर जोशी, आमिर खान, आरिफ चुनगर, मुमताज अली, इकबाल राईन सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।