






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2024। आज सुबह अस्पताल के लिए निकली एक वृद्धा घर नहीं लौटी है और उसका परेशान पुत्र उसकी तलाश में भटक रहा है। आड़सर बास निवासी 65 वर्षीय भगवती देवी प्रजापत आज सुबह 8 बजे अपने घर से अस्पताल व बैंक जाने के लिए रवाना हुई। भवनों के निर्माण कार्य से जुड़ा उनका पुत्र राकेश प्रजापत जब दोपहर में घर लौटा तो उसने देखा माता घर लौट कर नहीं आई है। पुत्र ने बैंक व अस्पताल जाकर जानकारी ली तो पता चला वे अस्पताल व बैंक पहुंची ही नहीं। राकेश ने उन्हें सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढा पर वृद्धा का कहीं पता नहीं चल पाया है। राकेश ने सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए बताया कि वे बीमार है और अपनी बीमारी को लेकर मानसिक रूप से तनाव में भी है। अगर किसी पाठक को भगवती देवी कहीं नजर आए तो वे राकेश को 9785168357 नबंर पर तुरंत सूचना देवें।




