May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मौसम पलट गया है। जिससे भीषण गर्मी झेल रहे आमजन ने आज राहत की सांस ली है। कितासर, बिग्गाबास रामसरा में बरसात के साथ ओले भी गिरे है। बिग्गाबास रामसरा में करीब पांच मिनिट बरसात हुई उसके बाद दो मिनिट तेज हवाए चली। और दुबारा हल्की बरसात के साथ दो तीन मिनिट तक चने के आकार के ओले गिरे। वहीं गांव धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, जैतासर, लालासर सहित अनेक गांवो में बरसात हुई है। बच्चे बरसात में बाहर आ गए और जमकर खुशी मनाई। किसान भी प्रसन्न है हालांकि किसानों के लिए इससे कोई अत्यधिक लाभ नहीं मिल पाएगा। किसान मानसून की बरसात का इंतजार करेंगे। बता देवें राजस्थान पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज व कल धूलभरी आंधी के साथ बरसात का अलर्ट विभाग ने जारी किया था। चूरू व बीकानेर सहित 13 जिलों में मौसम बदलने की बात विभाग ने कही। वहीं जयपुर, सीकर सहित अनेक स्थानों पर मौसम पलट गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लालासर में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बरसात, 3-4 अंगुल बरसात की आई सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में चने के आकार के गिरे ओले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओले गिरने के साथ गर्मी से मिली राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।गांव जैतासर में बच्चों ने मनाई जमकर खुशियां, बरसात में नहाकर पाई ठंडक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में बरसे बादल, मिली गर्मी से राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में बच्चों ने लिया बरसात का आनंद।